ऋषिकेश एम्स में वायरोलॉजी लैब से होगी कोरोना की जांच
कोरोना मेडिकल लेब मे एम्स प्रशासन 1 दिन में 100 सैंपल की हो सकेगी जांच ,24 घंटे में आएगी रिपोर्ट।
पूजन अग्रवाल ऋषिकेष
ऋषिकेश एम्स में कोरोना वायरस की जांच के लिए वायरोलाजी लैब स्थापित की गई है जिससे मरीजों को अब अपनी जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा ऋषिकेश एम्स प्रशासन के अनुसार 1 दिन में लगभग 100 सैंपल की जांच हो सकेगी और इनकी रिपोर्ट 8 घंटे में उपलब्ध करा दी जाएगी , गौरतलब है अभी तक ऋषिकेश एम्स से कोराना संदिग्ध मरीजों की सैंपल को जांच के लिए हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ता था जिसकी रिपोर्ट आने में करीब एक सप्ताह का समय लग जाता था, जबकि एम्स में इस लैब की स्थापना से 7से 8 घंटे में मरीज की कोरोना रिपोर्ट मिल जाएगी।
– डॉ U. B मिश्रा, एम्स ऋषिकेश
