ओलावृष्टि से फसल चौपट

Share Now

ओला वृष्टि और तूफान से मोरी ब्लॉक के काश्तकारों की  फसलों को हुआ नुकसान।

गिरीश गैरोला।
उत्तरकाशी जिले के सीमांत ब्लॉक  मोरी के बंगाण  क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से तूफान के साथ हुए ओलावृष्टि से काश्तकारों  की फसल को काफी नुकसान हुआ है ।
सामाजिक  कार्यकर्ता  राजपाल रावत ने बताया यहाँ काश्तकारों  की आर्थिकी का मुख्य साधन खेती और उद्यान है  , किंतु पिछले दो  दिनों से  तूफान के साथ ओलावृष्टि से खेती के साथ सेब की फसल को बड़ा  नुकसान हो गया है । उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाय।
error: Content is protected !!