देवप्रयाग विधानसभा टिहरी गढ़वाल के बड़ोला गांव में बाघ के हमले से बाल बाल बची महिला
परिजनों के हल्ला करने पर बाघ महिला के पैर को छोड़कर भाग निकला
रिपोर्ट भगवान सिंह
पहाड़ों में आए दिन बांघ के हमले से लोग डरे सहमे हुए हैं, देवप्रयाग विधानसभा के टिहरी गढ़वाल के बड़ोला गांव में आज सुबह पांच बजे बाघ ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया, गाव के ही एक घर के कमरे मे घुस कर बाघ महिला के पैर पकडकर खीचने की कोशिस ही कर रहा था कि परिवार के सदस्य तुरन्त उठ कर चिल्लाये। जिसके कारण बाघ ने महिला का पैर छोड कर भाग निकला ,महिला के पैर पर बाघ के नाखून से के निशान है, घटना के समय महिला के साथ उनकी बेटी सोई हुई थी जो बाघ के हमले से बाल-बाल बच गई, पारिवारिक सदस्यों में इसकी जानकारी वन विभाग को दी लेकिन विभाग सुबह तक भी नही पहुच पाया । क्षेत्र पंचायत जयदीप गुसाई ने कहा कि यह क्षेत्र की तीसरी बड़ी घटना है, आए दिन बाघ के हमले हो रहे हैं लेकिन प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। संपर्क करने पर वन क्षेत्राधिकारी अभिशेक भट्ट ने कहा कि हमें जानकारी मिलने के बाद हमारे टीम बडोडा गांव को निकल गई है वह स्थिति का जायजा लेंगे तभी कुछ बोल पाएंगे।
-जयदीप गुसांई-,, क्षेत्र पंचायत सदस्य डांगचौरा
