दबंगो के आतंक के खिलाफ कानून के जानकार ।
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, न्यायिक कार्य से रहे अलग।
आंकित तिवारी प्रयागराज।
अधिवक्ताओ की उपेक्षा बरदास्त नही-तुलसीदास तिवारी
बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओ ने अधिवक्ता साथी अनिल पांडेय के जमीन पर दबंगो द्वारा जबरन नाली बनाने को लेकर उपजिलाधिकारी मेजा को अधिवक्ताओ ने पुनः ज्ञापन देकर न्यायिक कार्य से विरत रहे।अध्यक्ष तुलसीदास तिवारी ने कहा जब तक नाली को बंद नही करवाया जाएगा तबतक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रह तालाबंदी हड़ताल करेंगे। अध्यक्ष तुलसीदास तिवारी ने बताया उक्त मामले को आला अधिकारियों तक पहुचाने के वावजूद कोई कार्यवाही न होने के कारण अधिवक्ता हड़ताल को बाध्य है। मुख्य रूप से बार मंत्री राजकुमार तिवारी,उपाध्यक्ष रमेशबाबू मिश्र,वरिष्ट अधिवक्ता सतीश चंद्र दुबे,अरुण तिवारी,सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, इंद्रदेव मिश्र,राजेश्वर दुबे,पूर्व अध्यक्षगण रामेश्वर मिश्र,दिलीप मिश्र,आनंद पांडेय,कुशल दुबे,दुर्गेश तिवारी,राजेश्वरी मिश्र,महेंद्र दुबे,अनिल पांडेय,राजीव शुक्ला,देवानंद पटेल,राजेश पांडेय,रजनीश दुबे,अतुल तिवारी,राकेश दुबे,अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
