कोरोना युध्द से कम नही -कम से कम एक व्यक्ति 100 लोगो को घर पर रोक जिम्मेदारी निभाये – पुलिस के भरोसे ही न रहे

Share Now

दिल्ली पुलिस: शान्ति, सेवा, न्याय
संस्थाये , समाजसेवियों एवम् जनता से की अपील,

थाना ग़ाज़ीपुर निरीक्षक प्रेम सिंह नेगी ने देश दुनिया में कारोना COVED-19 के संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। कारोना महामारी के फैलने के खतरनाक दौर में है। कारोना को इस स्टेज में फैलने से रोकने का प्रयास युद्ध स्तर हर व्यक्ति के द्बारा होना चाहिए।

हरीश असवाल दिल्ली


यह जो लोग गली मोहल्लों में घरों से बाहर आकर पुलिस और प्रशासन के निर्देशों को अनदेखा कर रहे है तथा उनका मजाक उड़ा रहे है । गांवो की तरफ भाग रहे है। उन्हें समझाओ, रोको। भागने से बचाव नहीं, जहाँ हो वहीं ठहरने और रहने से ही अब बचाव है।

आज देश महामारी के बुरे समय में है। युद्ध से भी भयानक स्थिति है। कालोनियां जहाँ RWA काफी मजबूत हैं वहाँ के लोग भी फोन करके कहतें है कि कुछ लोग हमारे मौहल्ले में बाहर घूम रहे, जरा बीट वाला भेज देना । साथियों, आज ये सामान्य समय नहीं है। ये युद्ध से भी बुरा महामारी का बुरा दौर है। हर भारत वासी को क्रोना महामारी के खिलाफ अपने स्तर काम करना होगा। सैनिक बनना होगा, पुलिस का जवान बनना होगा।
थानाक्षेत्र के हर प्रबुद्ध नागरिक, पत्रकार, वकील, RWAs, MWAs, और NGO आदि से अपील है कि हर आदमी कम से कम 100 लोगों को किसी भी तरह से घर पर रोके एवं रूकने के लिये प्रेरित करे। तब ही घर से बाहर आए जब अत्यंत आवश्यक हो। तभी हम सब बच सकते हैं। नहीं तो बहुत बुरा होने वाला है।

अपने आपको बचाओ, अपने देश को बचाओ।🙏🏼

जय हिन्द…

प्रेम सिंह नेगी
थानाध्यक्ष
थाना गाजीपुर, दिल्ली

error: Content is protected !!