चाचा ने नाबालिग भतीजी को दो बार बनाया हवस का शिकार।

Share Now

उत्तरकाशी

रिश्तों को शर्मशार करने वाला एक खुलासा उत्तरकाशी कोतवाली में दर्ज हुआ है ,जिसमे 54 वर्ष के एक चाचा ने अपनी ही भतीजी  को हवस का शिकार बना डाला।मामला एक वर्ष बाद खुला जब 14 वर्ष की एक नाबालिग ने मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। नाबालिग के साथ चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने पूछताछ के बाद परिजनों के साथ मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराई।रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी चाचा ने एक वर्ष के अंतराल में दो बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पहली बार जून 18 में और अगली बार मार्च 19 में पीड़िता के साथ रेप किया गया। रिश्तों की पवित्रता का सम्मान करते हुए पीड़िता ने इतने दिनों तक किसी को कुछ नही कहा किंतु मन ही मन बैचैन रहने लगी। आखिरकार उसने स्कूल के शिक्षकों और सहपाठियों से अपना दर्द साझा कर रिपोर्ट दर्ज कर ही दी और मामले का खुलासा कर दिया।कोतवाली में महिला दरोगा वंदना नेगी ने आरोपी की हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे टिहरी जेल भेज दिया है।उक्त घटना के बाद शहर में घटना को लेकर चर्चाओ का दौर जारी है।

पीड़िता के भाई ने बताया कि जेल भेजे जाने तक उनपर मामले को रफा दफा करने का दवाव बनाया जा रहा था।

error: Content is protected !!