चिन्यालीसौड़ : जिये तो जिये कैसे बिना छत के – आपदा ने फिर बुजुर्ग दंपति को किया बेघर

Share Now

इस बार का मानसून हर दिन किसी न किसी हादसे की सूचना दे रहा है गुरुवार रात की वर्षा ने फिर एक बुजुर्ग को जीवन के अंतिम पड़ाव मे अपने घर से बेघर कर दिया है

उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नई खालसी (भेती)  मे बीटी रात को बारिश के बाद 72  साल के बुजुर्ग पुष्या सिंह पुत्र जीतार सिंह का मकान पूर्ण रूप से छतिग्रत हो गया है |

सामाजिक कार्यकर्ता कुलवीर सिंह कंडियाल ने बताया कि पुश्या सिंह ओर इनकी धर्म पत्नी छेनी देवी को  अब उत्तराखंड सरकार और उत्तरकाशी जिला प्रशासन से  राहत की उम्मीद है | ग्राम प्रधान नई खालसी के द्वारा दैवाई आपदा से हुए नुकसान की  सूचना राजस्व उप निरीक्षक ब्ल्डोगी को दे दी गई है

error: Content is protected !!