जम्मू में शहीद पौडी का लाल, अक्टूबर में तय हुई थी शादी का दिन।

Share Now

पौड़ी- गढ़वाल

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए आतंकी हमले में पौड़ी जनपद का एक लाल देश के लिए शहीद हो गया ।कल्जीखाल ब्लॉक के कोला गांव का रहने वाला वीर जवान अमित कुपवाड़ा में अपनी ड्यूटी दे रहा था तभी आतंकियों ने जवानों के कैम्प में हमला किया जिसमें कमांडो अमित अण्थवाल देश के शहीद हो गया।

भगवान सिंह पौडी गढ़वाल

इस घटना से अमित के परिवार और पूरे क्षेत्र शोक की लहर दौड़ गयी । शहीद अमित दो बहिनों का एकलौता भाई था और इन दिनों घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। अक्टूबर में उसकी शादी तय हुई थी जबकि अभी कुछ माह पूर्व ही उसकी सगाई हुई थी। अक्टूबर में शादी तय हुई थी मगर इससे पूर्व ही अमित की शहादत की खबर ने परिवार सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ा दी है।

error: Content is protected !!