पूरे देश और विश्व में कोरोना वायरस कोविड-19 Iके लिए जागरूकता अभियान और सभी धर्मगुरुओं द्वारा लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस के पालन की अपील के बावजूद भी कुछ लोग मानव बम बनकर समाज के बीच कोरोना संक्रमण लिए घूम रहे हैं जो न सिर्फ अपने अपनों के लिए खतरा बने हुए बल्कि पुलिस प्रशासन के लिए भी सिरदर्द बने हुए है।
भगवान सिंह पौडी
ताजा मामला पौड़ी जिले के कोटद्वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र लकड़ी पड़ाव का है जहाँ पुलिस को लोक डाउन का पालन कराना मुश्किल हो रहा है । हालांकि पुलिस ने ड्रोन कैमरेे का इस्तेमाल कर लॉक डाउन का पालन न करने वालों की पहचान कराई है ।
मुझे कोरोना नहीं हो सकता इस गलतफहमी में जी रहे लोगों के कारण पूरे इलाके में कोरोना के संक्रमण का खौफ बना हुआ है ।
स्थानीय लोगो की माने कोटद्वार का लकड़ी पड़ाव वही इलाका है जहां से तब्लीकि जमात के निजामद्दीन में संभावित संक्रमित लोग पकड़े गए हैं और उनकी सैंपल जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है इस इलाके में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है जिसके चलते पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ी
