झुग्गी झोपड़ी मंच की क्या है मांग?

Share Now

जन समस्याओं के समाधान की मांग पर नोएडा झुग्गी-झोपड़ी संयुक्त पुनर्वास मंच ने नगर मजिस्टेªट कार्यालय पर किया प्रदर्शन

आंकित तिवारी

नोएडा, शहर में खराब राशनिंग व्यवस्था में सुधार कर सबको सस्ता राशन देने, राशन कार्डों को निरस्त करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने व निरस्त कार्डों को बहाल करने, पीने योग्य पानी उपलबध करवाने, शराब की दुकान और नशे के कारोबार पर रोक लगाने, शिक्षा व्यवस्क्था में सुधार और बच्चों के स्कूल/काॅलेजों में एडमिशन में आ रही समस्या के समाधान एवं राशन कार्ड, विधवा, वृद्ध विक्लांग व बेसहारा नागरिकों को आर्थिक पेंशन आदि के लिए बस्तियों में कैम्प लगवाने, बिजली, साफ-सफाई आदि नागरिक जन सुविधाओं के मुद्दे पर गुरूवार 1 जुलाई, 2019 को नोएडा झुग्गी-झोपड़ी संयुक्त पुनर्वास मंच के बैनर तले लोगों ने नगर मजिस्टेªट कार्यालय सेक्टर-19 नोएडा पर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टेट श्री शैलेन्द्र मिश्रा को दिया जिस पर उन्होंने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन लोगों को दिया।

नगर मजिस्टेªट कार्यालय पर हुए धरना प्रदर्शन को मंच के वरिष्ठ नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रमाकान्त सिंह, भीखू प्रसाद, शहाबुद्दीन, ब्रह्मपाल सिंह, रितू सिन्हा, जे0पी0 सिंह, दीपक कनौजिया, आशा यादव, चन्दा बेगम, बाला देवी, बीरो देवी, बबीता, भरत डेन्जर, रामस्वारथ आदि ने सम्बोधित किया।

डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा गया ज्ञापन

महोदय,

नोएडा झुग्गी झोपड़ी संयुक्त पुनर्वास मंच के बैनर तले आज दिनांक 11.07.2019 को नगर मजिस्टेªट कार्यालय सैक्टर-19 नोएडा पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से हम आपका ध्यान नोएडा झुग्गी वस्तियों के गरीब मेहनतकश नागरिकों की ज्वलन्त विभिन्न समस्याओं की तरफ आकषित कराना चाहते जो इस प्रकार है।

  1. यह है कि राशन वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितओं को समाप्त करा कर सही तरीके से राशन का वितरण सुनिश्चित कराने एवं जिन गरीब पात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त कर दिये है उन्हें बहाल किया जाये तथा जिन गरीब पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बने है उनके कैम्प लगाकर कार्ड बनाये जाये और राशन की दुकान बस्ती के बीचों-बीच खुलवायी जाये उसके साथ ही राशन डीलरों को मनमानी व बदतमीजी और कालाबाजारी करने पर रोक लगाई जाये।
  2. यह है कि झुग्गी वास्तियों में पानी की समस्या का समाधान कर पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जाये। साथ ही साफ-सफाई हेतु भी उचित कदम उठाये जाये।
  3. यह है कि झुग्गी बस्ती के बच्चों का स्कूल/कालेज में एडमीशन कराने में आम गरीब नागरिकों को भारी समस्या आ रही है और बच्चों के एडमीशन नहीं हो पा रहे है और मजबूरी में लोगों को दूरदराज दिल्ली व अन्य जगहों में एडमीशन कराने को मजबूर होना पड़ता है उक्त समस्या के समाधान के लिए वर्तमान स्कूल/काॅलेजों में सुधार व विस्तार कर पढने योग्य बनाया जाये साथ ही बढ़ती आबादी के हिसाब से स्कूल व काॅलेजों की संख्या बढ़ाई जाये। जिसमें यू0पी0 बोर्ड के साथ साथ सी0बी0एस0ई0 पैटर्न पर पढ़ाई करने की व्यवस्था भी हो।
  4. यह है कि झुग्गी बस्तियों में लगातार शराब की दुकानें और नशे का कारोबार बढ़ रहा है जिसपर जनहित में रोक लगाना आवश्यक हो गया है और वर्तमान शराब/नशे की दुकानों को बन्द कराया जाये।
  5. यह है कि झुग्गी वस्तियों में कार्यरत सोसाइटी/समितियों को आर0डब्लू0ए0 की तरह ही मान्यता दी जाये और उक्त के लिए चुनाव कराने की व्यवस्था की जाये।
  6. यह है कि विधवा, वृद्व, विकलांग व बेसहारा नागरिकों को आर्थिक पेन्शन दिलवाने हेतु झुग्गी वस्तियों में केम्प लगाये जाये।
  7. यह है कि झुग्गी बस्तियों के नागरिकों को शोभाग्य योजना या केन्द्र व प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं के तहत बिजली के फ्री कनेक्शन दिये जाये।
error: Content is protected !!