कल्पगंगा पर स्थित पावर हाऊस मे सिल्ट जमा होने से अचानक पानी का दबाव बढ जाने से टरबाईन का नोजल फट गया जिससे वहा काम कर रहे कर्मचारी उस तेज पानी की चपेट मे आ गये इस दुर्घटना मे एक की मौत हो गयी व पाच अन्य घायल हो गये, घायलो को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ लाया गया है जहा तीन लोगो की गंम्भीर स्थिति को देखते हुये हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया है ।
कृष्ण कुमार चमोली उत्तराखंड।
बरसात के मौसम मे अमूमन पानी का जल स्तर बढ जाता है ऐसे मे उर्गम लघु जल विधुत परियोजना जिसका उत्पादन छमता तीन मैगा वाट की है सिल्ट आने से पानी का दबाव बढ गया व टरबाईन की नोजल फट गयी और ये हादसा सामने आया तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया की दिन मे12 बजे के लगभग दुर्घटना की सूचना मिलने पर घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ मे भर्ती कराया गया जहा डाक्टरो ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया तीन लोगो की गंम्भीर स्थिति को देखते हुये हायर सेंटर भेजा गया है व दो अन्य का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे इलाज चल रहा है
गौर तलब है कि उर्गम वैली पूर्व मे भी आपदा से प्रभावित रही है इस क्षेत्र के अधिकतर गाव अभी भी बर्ष 2013 मे आयी आपदा से अभी तक भी उभर नही पाये है घाटी के अनेक पुल जो 2013 की आपदा मे बह गये थे वो अभी भी नही बन पाये है जिसके चलते क्षेत्र के ग्रामीण अभी भी अपनी भी जान हथेली पर रख कर सफर करने को मजबूर है आज हुयी इस घटना मे अरोसी गांव का पैदल पुल बह जाने के कारण ग्रामीणों का सम्पर्क बाहरी दुनिया से कट गया है हालांकी प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है की इस छतिग्रस्त पुलिया को शीध्र सुचारू कर दिया जायेगा
