दीवाली पर पालिका को बनाया कूड़ा घर, आखिर क्यों?

Share Now

– उधम सिंह नगर जिले के सीमान्त खटीमा नगर पालिका में पर्यवारण मित्रों ने पालिका कार्यालय में कूड़ा डालकर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध व्यक्त किया।

सुरेंद्र कुमार।

धरने पर बैठे आक्रोशित पर्यावरण मित्रो ने बताया कि पिछले 7 माह से पालिका प्रशासन द्वारा वेतन नही दिया गया है जिसको लेकर आज पालिका कार्यालय में सफाई कर्मियों ने कूड़े का ढेर लगाकर धरना दिया ।

नगर पालिका में पर्यावरण मित्रो की हो रही बैठक के दौरान एक महिला सफाई कर्मी की पत्नी वेतन न मिलने पर फफक कर रो पड़ी और अपने पारिवारिक परेशानी बताकर आक्रोश व्यक्त किया है।

पर्यावरण मित्रो शकुंतला देवी और ग्रेसी देवी का कहना है सभी लोग एक तरफ दीपावली का त्योहार मना रहे है और इधर पालिका प्रशासन द्वारा हमारा वेतन नही दिया गया है जिसको लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है…

error: Content is protected !!