दुष्कर्म के आरोपी मंत्री को पीड़ित महिला ने दे दी क्लीन चिट।

Share Now

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली मां-बेटी ने पूर्व खनन मंत्री को दी क्लीन चिट, बयान से पलटीं

लखनऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।…

सपा सरकार में उप्र के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अपने बयान से पलट गईं हैं। कोर्ट में दाखिल बयान में उसने पूर्व मंत्री पर लगाए आरोप को वापस ले लिया है। महिला व उसकी बेटी ने कहा है कि पूर्व मंत्री ने उससे दुष्कर्म नहीं किया है, उनकेसहयोगी रहे दो लोगों ने दुष्कर्म किया था।

अंकित तिवारी

ये हुआ था मामला

उप्र के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले चित्रकूट की कर्वी की रहने वाली एक महिला ने पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सनसनी मचा दी थी। उसका आरोप था कि वर्ष 2014 में नौकरी और प्लॉट दिलाने के बहाने लखनऊ के आवास में बुलाया और फिर चाय में नशा मिलाकर पिलाने के बाद मंत्री और उसके सहयोगी ने उससे दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो और तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करते हुए वर्ष 2016 तक उसे और उसकी बेटी से दुष्कर्म करते रहे। थाने में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने आलाधिकारियों से भी शिकायत की। इंसाफ नहीं मिलने पर उसने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की तो वह भी खारिज हो गई थी। इसके महिला की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को तत्काल गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे।

error: Content is protected !!