तमाम सावधानियां बरतने के बावजूद भी करोना कोविड-19 पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी होती चली जा रही है । देहरादून में भी दुबई से लौटे एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर तैयारियों का जायजा लिया। डायल 104 सेवा पर लोगों की परेशानियों को देखते हुए काउंसलर और मनो चिकित्सकों को भी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए 2757 आइसोलेशन बेड 636 आईसीयू बेड 53 क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी भी तैयार कर दिया गया है।
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध लक्षणों से ग्रसित एक व्यक्ति का सैंपल कोविड-19 के जरिए पॉजिटिव पाया गया है । आज राज्य कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार 18 मार्च 2020 को दुबई से लौटा एक 21 वर्षीय युवक बुखार के लक्षणों के साथ श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून की ओपीडी में उपचार हेतु गया था ।अस्पताल ने लक्षणों के आधार पर युवक का सैंपल लिया और 26 मार्च को परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज की लैब को भेजा गया। युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट आज प्राप्त हुई जिसमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हो गई है।
गिरीश गैरोला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून के अंतर्गत आईडीएसपी यूनिट से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक को उसके घर पर ही आइसोलेशन पर रखा गया है तथा परिवार के सभी सदस्यों को भी अलग कर दिया गया है । परिवार के किसी भी सदस्य में संदिग्ध लक्षण नहीं है। राज्य में लोक डाउन के दौरान विभिन्न जनपदों से 104 हेल्पलाइन को निरंतर फोन कॉल आ रहे हैं जिसमें कई लोगों द्वारा कोविड-19 को लेकर आशंकित रहने जैसी सूचनाएं मिल रही हैं इस स्थिति को देखते हुए अपर सचिव स्वास्थ्य श्री युगल किशोर पंत द्वारा 104 हेल्पलाइन में काउंसलर एवं मनोज चिकित्सकों को भी तैनात किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ऐसे लोगों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का परामर्श दिया जा सके जो अनावश्यक रूप से कोविड-19 को लेकर आशंकित हैं और भय महसूस कर रहे हैं स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा लॉक डाउन के दौरान शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सुझाव एवं परामर्श को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 से नियंत्रण एवं बचाव हेतु पूर्ण तैयारियां कर ली गई है जिसके अंतर्गत 20 लाख ट्रिपल लेयर मास्क , 11837 एन 95 मास्क, 3360 पीपीई किट, 40 इंफ्रा रेड थर्मामीटर , 18 वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस तथा 318 वेंटीलेटर उपलब्ध है ।प्रतिदिन भेजे जाने वाले सैम्पल की संख्या में भी बृद्धि हो रही है । जिसके जिसके अनुसार अब औसतन 40 सैंपल प्रतिदिन लैब जांच हेतु भेजे जा रहे हैं जिसकी संख्या एक दो दिन बाद दोगुनी हो जाएगी । सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए 2757 आइसोलेशन बेड 636 आईसीयू बेड 53 क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी भी तैयार कर दिया गया है
