नमामि गंगे। जल संचय को गंगा से लगे 5 राज्यो में सघन बृक्षारोपण ।

Share Now

गंगा और उसकी सहायक नदियों में वर्ष भर पर्याप्त जल मौजूद रहे और सूखा अथवा बाढ़ जैसे हालात न हो इसके लिए नमामि गंगे परियोजना में गंगा किनारे सघन पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, गंगा के उदगम गांगोत्री विधान सभा से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लोकेंद्र बिष्ट ने इसकी सुरुवात की।

सुरेंद्र देवजानी

ग्रामसभा माँगलिसेर के सौन्दगाव में नमामि गंगे व उत्तराखंड हरेलापर्व 2019 के तहत जल संचय जल सम्बर्धन के साथ वन पंचायत सौन्दगाव के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर
गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्रसिंहबिष्ट ,व वन विभाग उत्तरकाशी के SDO राजबहादुर सिंह, डुंडा के रेंजर बुद्धि सिंह राणा व वन पंचायत सरपंच श्रीमती रेशमा बिष्ट ने वृक्षारोपण में देवदार, बांझ, बुरांश के साथ फलदार पौधों का रोपण किया। गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक व गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक ।

बीजेपी नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने इस मौके पर कहा कि उनकी केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा की स्वच्छता व निर्मलता के लिए संकल्पवध्द हैं। इसी कार्यक्रम के तहत गंगा के बहाव वाले पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, विहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल में नदी किनारों पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया रहे है। वृक्षारोपण से ही जल संचय व जल सम्बर्धन होगा। वृक्ष होगे तो पर्यावरण भी सुद्ध रहेगा व पीने का पानी भी मिलेगा। इसी कार्यक्रम में वृक्षारोपण में वन विभाग के वन दारोगा उत्तम सिंह रावत ,गोविंद सिंह, देवी नारायण,प्रेमचंद रमोला, कीर्तिलाल, आशीष , वन दारोगा मांथी लाल के अलावा बड़ी संख्या में वनकर्मचारियों ,गंगा विचार मंच के गजेंद्र बिष्ट के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियोन ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया व विभिन्न प्रजाति के 1000 पौधों का रोपण किया गया।
इस कार्यक्रम के कुछ यादगार पल।

error: Content is protected !!