पुूलिस उत्पीडन से पीड़ित रेहड़ी पटरी के दुकानदारों ने तिगरी, गोल चक्क्र पर शुरू किया धरना।
अंकित तिवारी
ग्रेटर नोएडा, स्थानीय पुलिस द्वारा यूसुफपुर चकशाहवेरी व तिगरी में अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले बाजार को बन्द कराने से रोजी-रोटी को मुहताज हुए दुकानदारों ने सोमवार 22 जुलाई 2019 से तिगरी गोल चक्कर पर सीटू के बैनर तले धरना शुरू किया धरने को सम्बोधित करते हुए रेहडी पटरी यूनियन के नेता मिथलेश गुप्ता ने कहा कि हम यहां वर्षो-वर्षो से बाजार लगाकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते हुए चले आ रहे थे पिछले कुछ दिनों से कुछ दंवग लोग बाजार से जबरन अवैध उगाही शुरू करना चाहते थे जिसका रेहरी पटरी के दुकानदारों ने विरोध किया और पुलिस प्रशासन से शिकायत भी किया। पुलिस ने दवंगों पर कार्यवाही करने के बजाए बाजार में चोरी की बढ़ती घटनाए बताकर बाजार को ही बन्द करा दिया। लगातार 15 दिन से बाजार नहीं लगने से सभी दुकानदारों के सामने भुखमरी के हालात बन गये है और मजबूर होकर अपनी रोजी-रोटी रोजगार को बचाने के लिए धरना शुरू किया है। धरने को सम्बोधित सीटू नेता नरेन्द्र पाण्डे ने कहा कि कानून व्यवस्था को देखने का काम पुलिस का है उसकी आड़ में रहेडी- पटरी को उजाडकर कई सौ दुकानदारों को बेरोजगार करने का हक पुलिस को नहीं है कानून में भी प्रावधान है कि जब तक वैन्डिंग जौन बनाकर दुकानदारों को जगह नहीं दी जाती है जब तक उन्हें हटाया नहीं जायेगा। लेकिन पुलिस अपनी मन मर्जी चला रही है। जिसको बर्दास्त नहीं किया जायेगा और न्याय मिलने तक संषर्ध जारी रहेगा। धरने को सम्बोधित करते हुए सीटू नेता भरत डेजर ने कहा कि रेहडी पटरी दुकानदारों का उत्पीडन नहीं रूका तो 25 जुलाई 2018 को जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुरजपुर ग्रेटर नोएडा पर बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा। धरने को रेहरी पटरी के नेता उपेन्द्र गुप्ता, कुम्ज कुमार, मुन्ना, रंजन, बच्चू सिंह रूद्रप्रताप सिंह, निरंजन, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता रोमा शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।
ज्ञापन
अनुरोध है कि ग्राम युसुफपुर चकशाहवेरी, तिगरी में पिछले पन्द्रह वर्षो से सर्विस रोड से सटे नाले के सहारे लगभग 350 दुकानदार अपना-अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करने के साथ ही आम आदमी को जरूरत का सस्ता सामान नजदीक ही उपलब्ध कराते आ रहे है। 2016 में अवैध उगाही के लिए स्थानीय पुलिस ने बाजार बन्द कर दिया था उक्त समय के जिलाधिकारी महोदय के तत्काल हस्तक्षेप के बाद बाजार लगना चालु हुआ फिर 2018 में भी उगाही कि घटना कोे लेकर बाजर सथानीय पुलिस द्वारा बन्द किया गया। अब अवैध उगाही के खिलाफ जब भी दुकानदार खडे होते है तो वार-बार स्थानीय पुलिस बाजार को बन्द कर देती है जिसमें स्थानीय पुलिस व दंवगों (अवैध उगाही) करने वालों का आपसी तालमेल को दर्शाता है। 2018 में काफी शिकायतों व जनसुनवाई में समस्या डालने के बाद अवैध उगाही में कुछ लोगों को गिरफ्तारी हुई कुछ दिन उगाही बन्द रहा अब पुनः उसकी पुनरावृत्ति (अवैध उगाही) अरूण, कुशवाहा गु्रप द्वारा कि जा रही है। दुकानदारों द्वारा मना करने पर उनके साथ मारपीट की जा रही है। स्थानीय पुलिस गाड़ियों की चोरी होने व ट्राॅफिक जाम हाने का बहाना बनाकर पिछले 15 दिनों से बजार को बंद कर दिया है जिससे सैकड़ों लोगों की जीविका प्रभावित हो रही है।
महोदय उपरोक्त बाजार मुख्य मार्ग से हटकर सर्विस रोड़ नाले के सहारे शनिवार, मंगलवार को व ब्रम्मा मंदिर के पास व वीर वार रविवार तिगरी गोलचक्कर के पास लगता है। जो शाम तीन बजे से 10 बजे तक लगता हैै तथा जन सुनवाई में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण अगस्त 2018 में प्राधिकरण ने कहा है कि उसके स्तर पर कोई कार्यवाही अपेक्षित नहीं है। साथ ही किसी आदेश के अन्तर्गत स्थानीय पुलिस द्वारा यह कार्यवाही नहीं की जा रही है। जो जांच का विषय है।
अतः आपसे अनुरोध है कि आप तत्काल हस्तक्षेप कर स्थानीय पुलिस थाना बिसरख के अन्तर्गत गौड सिटी गोलचक्कर पुलिस व असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही अवैध कार्यवाही पर रोक लगाने का कष्ट करें ताकि सैकड़ों फुटपार्थी दुकानदार अपना जीवन यापन कर सकें।
