उत्तरकाशी पर्यावरण मित्र – खुद की परवाह छोड़ नगर को कोरोना से बचाने में लगी सफाई निरीक्षक कमल चौहान की टीम।

Share Now

यथा नाम तथा गुण, पर्यावरण मित्र नाम का अर्थ और महत्व अब लोगों को धीरे-धीरे समझ आने लगा है । उत्तरकाशी जिले के प्रवेश द्वार पर चिन्यालीसौड़ नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के साथ बाहर से प्रवेश आने वाले मेहमानों और उनकी गाड़ियों को कोरोना के प्रकोप से बचाने के साथ नगर में एक कोने से दूसरे कोने तक फागिंग से लेकर सैनिटाइजिंग के काम में लगी सफाई मित्रों की टीम को लोगों ने दिल से धन्यवाद किया है।

गिरीश गैरोला

नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौर द्वारा नगर क्षेत्र के अंतर्गत कोरोना वायरस के बचाव के लिये पर्यावरण मित्रों द्वारा शहर की सफाई के साथ ही सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों द्वारा सम्पूर्ण एरिया में प्रत्येक दुकानों को सेनिटाइजर किया जा रहा है। पिपलमंडी ,चिन्याली बाजार ,नागणी धनपुर ,बड़ेथि की सभी दुकानों को सैनेटाइज़ेड किया गया , पालिका द्वारा 10 मशीनों से पुलिस चौकी, होटल, एटीएम, पेट्रोल पंप हॉस्पिटल ,हवाई अड्डे गाड़ियों,को भी पूरे एरिया में सैनिटाइज किया गया साथ ही नालियों पब्लिक प्लेस में एवं समस्त शौचालय मे भी सोडियम फ्लोर क्लोराइड का छिड़काव किया गया । साथ ही जोगत रोड, जखवड़ी मोहल्ले, पिपलमंडी, हॉस्पिटल रोड में फोगिंग मसीन द्वारा फोगिंग किया गया, टैक्सी स्टैंड से पिपलमंडी तक एक विशेष सफाई अभियान,चलाया गया, और नालियों में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव, एवं पूरे पालिका एरिया को डोर टू डोर जा कर पालिका कर्मियों द्वारा सेनिटाइजर किया जा रहा है साथ ही बाहर से आने वाले वाहनों को भी सेनिटाइज किया जा रहा है, और बाजार में लोगों में कोरोना वायरस के बचाव के लिए लोगों में डिस्टनसिंग होना जरुरी है जिसके लिए पालिका द्वारा दुकानों के सामने एक एक मीटर दूरी पर गोले बनाये गये, साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी से लोगों को घरों में ही रहनी की अपील पालिका द्वारा की जा रही हैं,
नगर के सभी सभसाद, एवं व्यापार मण्डलों द्वारा सफाई निरीक्षक , एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा किया जा रहे कार्य एवं सहयोग के लिए सभी नगर वासियों ने धन्यवाद दिया है,

error: Content is protected !!