शीशम बाड़ा कूड़ा निस्तारण पर भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। इस दौरान उन्होंने राज्य्य सरकार कोो कोसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी
जितेंद्र नागवाल विकास नगर।
शीशम बाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध में चल रही भूख हड़ताल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जूस पिलाकर समाप्त कराया उन्होंने तीनों अनशन कारियों को जूस पिलाया हालांकि प्लांट के विरोध में धरना पूरे दिन जारी रहा प्लांट के विरोध में कूड़ा घर हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले राजेश शर्मा रीता शर्मा और नीलम थापा भूख हड़ताल पर थे ।
उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों के जीवन की चिंता नहीं है प्रदेश के मुख्यमंत्री को लाशों के बाद होस आता है जैसे जहरीली शराब के बाद मौतों के बाद सरकार हरकत में आई थी उसी तरह सरकार कूड़ा निस्तारण केंद्र से बड़े पैमाने पर मौत का इंतजार कर रही है उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार जल्द ही निस्तारण केंद्र को बंद नहीं कराती तो मुख्यमंत्री और सचिवालय का घेराव किया जाएगा कहां की प्लांट के कारण पांच लाख लोगों का जीवन खतरे मैं है लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है
