पुलिस पर पक्षपात का आरोप।

Share Now

फूलपुर पुलिस द्वारा आर एस एस बजरंग दल के इशारे पर मुस्लिम नौजवानों का उत्पीड़न का आरोप।

इलाहाबाद 8 जुलाई 2019

आंकित तिवारी


ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM इलाहाबाद जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर सभा करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया फूलपुर पुलिस द्वारा मुस्लिम नौजवानों बेवजह उत्पीड़न किए जाने पर आक्रोश प्रकट करते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की जनपद के टाउन एरिया फूलपुर मैं दिनांक 3 जुलाई 2019 को कुछ मुस्लिम नवयुवकों जय झारखंड में हुई तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग से छुब्द एवं आक्रोशित होकर एक कैंडल मार्च आयोजित किया था जिस पर कस्बे के दूसरे समुदाय से किसी व्यक्ति ने थाने में आर एस एस मुर्दाबाद और बजरंग दल मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने की शिकायत दर्ज करा दी मात्र इतनी सी घटना को जिसे पुलिस चाहती दोनों पक्षों के संभ्रांत नागरिकों को बैठाकर खत्म करा सकती थी स्वयं पक्षकार बनकर तूल देने का कार्य किया और बिना लिखा पढ़ी के जुलूस से सरोकार ना रखने वाले कुछ लड़कों को थाने पर जबरन बैठा कर प्रमाणित किया यहां तक कि एक लड़के की अपाचे मोटरसाइकिल उसके घर से भी उठा लाई इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी से साथ में मिलने गए एक आलिम कारी हदीस को भी थाने पर बैठा लिया 3 तारीख से लगातार घरों में दबिश देकर पूरे मुस्लिम समाज में खौफ और दहशत का माहौल पैदा कर दिया एम आई एम का ज्ञापन के माध्यम से मुतालबा है कि गिरफ्तार लोगों को फौरन और तत्काल प्रभाव से छोड़ने का आदेश करें एवं फूलपुर थाना अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से उपरोक्त स्थानांतरित करके न्याय संगत कार्य करने वाले अधिकारी को नियुक्त करें प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से आरिफ इकबाल एडवोकेट इमरान अहमद सिद्दीकी यूथ नगर अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद मंदर मुजीबुर्रह्मन पूर्व नगर अध्यक्ष अफसर महमूद एडवोकेट जीशान अहमद दानिश अंसारी इसरार अहमद हसन गद्दी सैफी हब इरफान अहमद कर्नल सोहेल अहमद डॉक्टर सोहेल अहमद सैयद मोहम्मद मुंतज़िर इरफान हाफिज मेराज अहमद दाऊद अहमद शमीम अहमद मोहम्मद अली साबिर आमिर एडवोकेट फकरूजमा जमील अहमद मोहम्मद शमी और भी लोग प्रदर्शन में शामिल थे ।

error: Content is protected !!