पौडी में दिल्ली के कोरोंना संदिग्ध 26 जमाती बने सरकारी मेहमान -दिल्ली की मस्जिदों में रह चुके थे जमाती।

Share Now


भगवान सिंह पौड़ी

कोटद्वार के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र लकडी पडाव स्थित मस्जिदो में चुप चाप डेरा जमाए बाहरी राज्यो से आए जमातियो को कोटद्वार पुलिस द्वारा पकडकर क्वारंटाईन के लिए भेजा गया है।

बताते चले कि दिल्ली निजामुददीन में कोरोना के संक्रमण कि ख़बर के बाद बाद पुरे देष के अन्दर हडकम्प का माहोल बना हुआ है।

उपजिलाधिकारी कोटद्वार योगेश मेहरा ने बताया कि प्रशासन द्वारा दूसरे राज्यो से आये 26 जमातियो को पकड कर क्वारंटाईन के लिए कोडीया स्थित जीएमवीएन के गेस्ट हाउस भेज दिया गया है जंहा पर डाक्टरो ने जमातियो कि स्वास्थ्य परीक्षण कर निगरानी में रख दिया है।

पूरी ख़बर के लिए वीडियो देखे।

https://youtu.be/qmRuIfMb8G0

सूचना मिली थी कि जनपद बिजनौर से 14 मार्च को 16 सदस्य जमात मदीना मिंस्जद में और 25 फरवरी को 10 सदस्य जमात दिल्ली से मदरी मस्जिद में निवास कर रहे थे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जा चुका है और एहतीआत के तौर पर 26 जमातियो को क्वारंटाईन के लिए भेज दिया गया है। वंही प्रशासन को जमातियो की सूचना देने वाले मुस्लिम समुदाय ताजुउददीन इदरिसी ने बताया कि कुछ बाहरी राज्यो से उनके साथी 26 जमाति यहा आये हुए है। लोकडाउन को देखते हुए हमने इसकी सूचना प्रषासन को दी। प्रषासन ने उन्हे कोतवाली में बुलाया जंहा से क्वारंटाईन के लिए भेज दिया गया है।

कुछ सवाल पौड़ी प्रशासन से भी हैं पहला यह किए 26 जमाती कौन सी तिथि को पौड़ी पहुंचे थे यदि यह लोग अब पहुंचे तो लौक डाउन के दौरान इन्होंने बॉर्डर पार कैसे किया? और यदि ये लोग पहले से पौड़ी पहुंच चुके थे तो इन्होंने जिला प्रशासन को सूचना क्यों नहीं दी ।वहीं बड़ा सवाल लोकल इंटेलिजेंस यूनिट पर भी खड़ा होता है कि इतनी तादाद में दिल्ली जमात में शामिल होकर वापस लौटे लोगो की जानकारी उनके पास क्यों नहीं थी? हमने इस मामले में एसडीएम कोटद्वार योगेश मेहरा से दूरभाष पर जाने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
योगेष मेहरा – उपजिलाधिकारी,कोटद्वार
ताजुउददीन इद्रीसी – स्थानीय निवासी,मुस्लिम समुदाय

error: Content is protected !!