पौडी में अभी11118 प्रवासी लोगो मे से 71 इन दिनों विदेशों से जिले में हुए दाखिल – प्रभारी मंत्री हरक सिंह ने ली बैठक।

Share Now


https://youtu.be/DnFRK8oShOI

लॉक डाउन के बाद पौड़ी जनपद में अब तक 11118 प्रवासी लोग आए हैं, इनमें से 71 ऐसी प्रवासी लोग हैं,जो विदेशों से इस वक्त जिले में दाखिल हुए हैं,जिले में इन प्रवासीयो की तादाद को देखते हुए जिला कोरोना प्रभारी मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि इन सभी प्रवासियों और जो लोग विदेशों से आए हैं, इन सभी पर ग्राम प्रधानों,आशाओं, खंड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी के साथ जिलाधिकारी द्वारा इन सभी लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, समय-समय पर इन लोगों का चेकअप नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि जनपद में 1022 ऐसे विदेशी भी अलग-अलग स्थानों में अभी मौजूद है जो कोरोना वायरस के फैलने से पहले से ही जनपद में निवास कर रहे हैं,

भगवान सिंह पौडी

कोरोना प्रभारी मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि विदेश से आए इन सभी 71 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में क्वार्टर टाइन क्या जा रहा है और प्रतिदिन इनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट देखी जा रही है, उन्होंने बताया कि जिले में अभी कोरोनावायरस नियंत्रण में है इसके साथ ही उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि वे अपने घरों में रहे जिससे इस भयानक बीमारी से निपटा जा सके उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंस के माध्यम से ही इस वायरस को हराया जा सकता है।
हरक सिंह रावत कोरोना प्रभारी मंत्री पौडी

error: Content is protected !!