फ्रंट वारियर्स को किशोर उपाध्याय ने बांटी किट

Share Now

टिहरी

कोरोना  के बढ़ते संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए टिहरी के पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने  फ्रंटलाइन पर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, पत्रकारों एवं ग्रामीणों को मेडिकल किट वितरित की।

 चम्बा बीसी गब्बर सिंह चौक में टिहरी के पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों , पत्रकारों को और विभिन्न गाँवो के ग्रामीणों को मेडिकल किट वितरित की।उन्होंने पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में करोना संक्रमण फैलने के चलते ग्रामीणों ने उनसे क्षेत्र में दवाइयां उपलब्ध करवाने की मांग की थीं।जिस पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मास्क, सेनेटाइजर, एवं दवाइयों की किट बनायी जिन्हें गाँव गाँव तक पहुँचाया जा रहा है। कहा की ग्रामीणों को इस समय दवाइयों की आवश्यकता है।समय पर दवा मिलने से ग्रमीण क्षेत्रों में फैल रहे करोना संक्रमण और बुखार को रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!