उत्तरकाशी जिले के बड़कोट टैक्सी स्टैंड से अयी टी आई के 7 छात्र तीन बजे दिन उत्तरकाशी के लिए निकले थे, जो संभवतः किसी शॉर्ट कट के चक्कर में पड़कर किसी पैदल जंगली मार्ग में चलकर कहीं जंगल में फंसे हैं, परेशान माता पिता ने आपदा तंत्र से बच्चों की खोजबीन की गुहार लगाई है


गिरीश गैरोला
चिन्यालीसौड़ पालिका सभासद नरेंद्र नेगी ने बताया कि बर्फ के बीच लापता छात्रों में से एक छात्र के पिता नेे बताया कि
उनमें से एक बच्चे के पिता रमेश कुमार से उनकी बात हुई जिन्होंने बताया कि इन सात बच्चो में एक कि बर्फ में ठंड लगने से तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके लिए सभी लोग एक स्थान पर रुक गए थे और अब रात अंधेरा और ठंड के चलते फंस गए है।इन बच्चो में दीपक बिजलवान चिन्यालीसौड़, mob 6396525699,8937076101और पांच अन्य बच्चे दीपक रावत , शुभम नाकुरी, प्रहलाद कावाता, विशाल सरोट, सूरज इंद्रा टिपरि, व अनुज धौंतरी सामिल है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी उत्तरकाशी देवेंद्र पटवाल ने संबंधित थाना से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है, यमनोत्री विधायक केदार सिंह रावत और उत्तरकाशी डीएम आशीष चौहान ने तत्काल मदद का भरोसा दिलाया है
