भाजपा सरकार ने तबादले को उद्योग का दर्जा दियाः धीरेंद्र प्रताप

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने राज्य में कर्मचारियों के और अधिकारियों के दिन प्रतिदिन किए जा रहे तबादलों से स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में तबादला एक सरकारी कार्य न होकर अब एक उद्योग धंधे के रूप में पनपने लगा हैं।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जिस तरह से रातों-रात दो जिला अधिकारियों की नियुक्ति की गई फिर उनका ट्रांसफर कर दिया गया फिर दोबारा उनके तबादले कैंसिल कर दिए गए। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने पिछले साढे 3 साल में राज्य सरकार द्वारा किए गए सैकड़ों तबादलों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि चावल घोटाला जो सरकार ने उठाया है अगर उसमें कांग्रेस के किसी नेता या मंत्री ने गलती की है तो उसके खिलाफ .िप.त. होनी चाहिए और कांग्रेसी इसके लिए तैयार है। उन्होंने कहा हम भ्रष्टाचार पर कोई भी समझौता करने को तैयार नहीं है।

error: Content is protected !!