महिला डॉक्टर पर पैसा लेकर प्रसव कराने का आरोप

Share Now

स्थान, जसपुर

जसपुर सरकारी अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप।

मामला जसपुर सरकारी अस्पताल का है जहाँ एक गर्भवती महिला के परिजनों ने महिला चिकित्सक पर पैसे लेकर डिलीवरी करने का आरोप लगाया है महिला के परिजनो का कहना है कि जसपुर के सरकारी अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक डॉक्टर पैसा लेकर डिलीवरी करती है ।

https://youtu.be/nRJYulp-QpI

ताजा मामला जसपुर के मोहल्ला नई बस्ती की रहने वाली एक महिला ने आज अपनी डिलीवरी कराने को लेकर सरकारी अस्पताल जसपुर पर पैसे लेकर डिलीवरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि सरकारी अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर ने उनसे पैसो की मांग करते हुए कहा कि अगर तुम्हारे पास पैसा है तो तुमको भर्ती किया जाएगा और पैसा नही है तो तुमको रेफर किया जाएगा भर्ती नही किया जाएगा।

पैसे की डिमांड के बाद प्रसव कराने के यह कोई पहला मामला नही है इस तरह के मामले पूर्व में भी आ चुके है। अस्पताल प्रशासन हर बार कार्यवाही की बात तो करता है लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ भरोसा ही मिल पाता है।

error: Content is protected !!