रात भर आग जलाकर जागते रहे लोग – अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद माहौल सामान्य।

Share Now

सोते रहने से बुत बन जाने की अफ़वाह के बाद उनके समाधान की भी अफवाह नगर में उड़ती रही, कोई हल्दी से हथेली की छाप दीवार पर लगाने तो कोई रात भर आग जलाकर रखने के टोटके सुझाता रहा, सूचना मिलने पर ऊधमसिंहनगर जनपद में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है वहीं जनपद के अलग-अलग थानों में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

https://youtu.be/zFIkHycvF54

जितेंद्र पेटवाल

आपको बतादे की रुद्रपुर में अलग-अलग इलाकों में आज सुबह चार बजे कुछ अराजकतत्वों द्वारा यह अफवाह फैलाई गई की उठ जाओ नहीं तो सोते ही रह जाओगे तमाम तरह तरह की अफवाहें फैलाने के साथ ही यह भी कहा गया कि लोग अपने घरों के बाहर आग जला लें या हल्दी के हाथ घर के दरवाजे और दीवारों पर छाप दें इन सभी अफवाहों को लेकर जब रात में लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हुआ उसके बाद पुलिस लोगों को समझाने और अफवाहों का बाजार ठंडा करने में जुट गई थी। लेकिन लगातार एक के बाद एक अलग अलग इलाकों से इस तरह की अफवाहों तेज हुई जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और आनन-फानन में जिले के काशीपुर, गदरपुर, रुद्रपुर और ट्रांजिट कैम्प थानों में 4 मुकदमे दर्ज किए गए जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने बताया कि अफवाहों पर ध्यान ना दे किसी भी तरह से भय का माहौल ना बनाये अगर कोई ऐसा करता है तो पुलिस उसके खिलाफ कार्यवाही करेगी।

error: Content is protected !!