रेहड़ी पटरी व्यवसायियों पर पुलिस उत्पीड़न।

Share Now

यूसुफपुर चक सबेरी व तिगरी फुटपाथ के दुकानदारों ने डीएम से मुलाकात कर उत्पीड़न से उन्हें कराया अवगत

आंकित तिवारी

नोएडा, ग्राम यूसुफपुर चक शाहबेरी तिगरी थाना बिसरख के अंतर्गत गौर सिटी गोल चक्कर की पुलिस व कुछ दबंग लोगों द्वारा मिलीभगत करके वर्षों वर्षों से लगने वाले स्थानीय बाजारों को बंद करने, अवैध उगाही व मारपीट की घटनाओं से परेशान फुटपाथ के दुकानदारों ने बुधवार 10 जुलाई 2019 को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा माकपा नेता नरेंद्र पांडे और रेहड़ी पटरी के नेता भरत डेंजर, मिथिलेश गुप्ता, उपेंद्र प्रसाद, आरपी सिंह, बच्चू, मुन्ना आदि के नेतृत्व में जिला अधिकारी श्री बीएन सिंह से उनके कैंप कार्यालय सेक्टर 27 नोएडा पर मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई हेतु थाना बिसरख को निर्देशित किया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने थाना बिसरख के एसएचओ से भी मुलाकात किया और उनसे बाजार को लगवाने हेतु उचित कदम उठाने का अनुरोध किया।

error: Content is protected !!