– रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने आज दोपहर चावमंडी के एक बंद पड़े मकान से बड़ी मात्रा में देशी शराब की खेप मुखबिर की सूचना पर पकड़ ली। पुलिस बरामद शराब को लेकर कोतवाली आ गई। पुलिस आरोपी युवक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चावमंडी स्थित एक खाली मकान में पुलिस को उक्त मकान में भारी मात्रा में शराब रखी हुई है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए गंगनहर पुलिस की एक टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और बड़ी मात्रा में एक बंद मकान में रखी हुई शराब की खेप बरामद की। पुलिस ने रिक्शा के माध्यम से शराब को कोतवाली भिजवाया। वही आरोपी मौका देखकर फरार होने में कामयाब रहा। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि उक्त मकान से करीब 20 पेटी देशी शराब की बरामद की गई है। जिनकी कीमत करीब 60,000 रुपए है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब कहा से आई है।
राजेश शाह (कोतवाल गंगनहर कोतवाली)
