प्रधान संघटन में भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव में विजय मिलने के बाद प्रताप रावत ब्लॉक उपाध्यक्ष ममलेश प्रधान ज्ञानजा के साथ इस बार के लोकप्रिय विधायक गोपाल रावत से मिलने पहुंचे , बताते चले कि ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जीत के बाद प्रधान संघटन के जिला अध्यक्ष पर प्रताप की नजर है।
गिरीश गैरोला
गौर करने वाली बात ये है कि पिछली कांग्रेस सरकार में उत्तरकाशी के धनारी से गिरवीर परमार को तत्कालीन गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रधान संघटन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुशोभित कर जनपद का नाम ऊंचा किया था, अब देखना होगा कि बीजेपी की सरकार में जिले से आगे गाड़ी सरक पाती है या नहीं।खास बात ये भी कि तब विजयपाल सजवाण के खास प्रताप अब गोपाल की मथुरा में बांसुरी बजा रहे है। बांसुरी वादन से गौ एकत्र होंगी दूध माखन का भोग लगेगा और फिर ब्रिज के गाँव मे उत्सव होगा
