श्रावण का स्वागत मदिरा से- गुप्तचर विभाग ने किया खुलासा

Share Now

शिव नगरी में श्रावण महीने का स्वागत मदिरा की दुकान से होगा।

गुप्तचर विभाग ने किया खुलासा

गिरीश गैरोला।

लोक सभा चुनाव की आचार संहिता के चलते विदेशी मदिरा की दुकानों का आवंटन नही होने के चलते उत्तरकाशी जिला मुख्यालय समेत तीन अन्य स्थानों पर शराब की दुकानों का आवंटन नही हो सका था। आज मुख्यालय में गुप्तचर विभाग के दरोगा अजीत ने लौटरी निकाल कर देवेंद्र बिष्ट के नाम का खुलासा कर दिया। जुलाई माह सुरु होने से पूर्व ही मुख्यालय में शराब मिलनी सुरु हो जाएगी।
मदिरा की दुकान खुलने से शिव नगरी के शराबियों में खासा उत्साह देखा गया, अब देर शाम तलब लगने अथवा मेहमान के आने पर उन्हें 15*2 किमी डुंडा अथवा 30*2 किमी भटवाड़ी की तरफ दौड़ नही लगानी पड़ेगी। हालांकि इस बात से शराब व्यवसायी पर कोई असर नही पड़ रहा था, क्योंकि शराब डुंडा से मिले भटवाड़ी से अथवा धौंत्री से पैसा तो एक ही जेब मे जाना ठहरा बल।
इन तीन महीनों में शराब की शौकीन उच्च स्तर के कुलीन वर्ग के लिए मुख्यालय पर शराब की इमरजेंसी सेवा की भी व्यवस्था की गई थी। इतनी परेशानी के बाद भी सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी करने वाले शराबियों ने उफ्फ तक नही की ये काबिले तारीफ है। इन तीन महीनों में  पिछले वर्ष का पुराण कोटा भी नए संसोधित दाम पर बिक गया और पिछला घाटा काफी हद तक पूरा हो गया,
दरअसल उत्तरकाशी के पेट्रोल पंप के पास से शराब की दुकान हटने के बाद वहां आसपास के दुकानदारों को शराबियों की कीमत मालूम हुई, जब उनके व्यापार पर सीधी चोट पड़नी सुरु हो गयी थी, फिलहाल 9 महीने के लिए 65% पर अर्थात 35 % की छूट पर मदिरालय चलाने की अनुमति मिल गयी है।
जिलाधिकारी डा.आषीश चौहान की अध्यक्षता में सार्वजनिक लॉटरी के माध्यम से विदेषी मदिरा दुकान का आवंटन हुआ। लाटरी के जरिए जोषियाड़ा में विदेषी मदिरा की दुकान देवेन्द्र सिंह बिश्ट के नाम खुली। वहीं पुरोला, नैटवाड़,वर्नीगाड़ मदिरा दुकान के लिए एक-एक आवेदन आए। जिसमें पुरोला में मनीशा नौटियाल सह आवेदक कमलेष्वरी देवी को आवंटित हुई। इसी तरह नैटवाड़ में सुरेष भंडारी व वर्नीगाड़ में गिरीष चन्द को विदेषी मदिरा की दुकान आवंटित हुई। भवानपुर (चिन्यालीसौड़) विदेषी मदिरा दुकान के लिए कोई आवदेन प्राप्त नहीं हुए। जिलाधिकारी डा. चौहान ने कहा कि चार विदेषी मदिरा दुकानों का आवंटन लाटरी के द्वारा किया गया है जो अगले 9 माह के लिए होगा। वर्श 2019-20 के लिए आवंटित चार विदेषी मदिरा दुकानों से 13 करोड़ 55 लाख 14 हजार 559 रूपये राजस्व निर्धारित किया गया है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, जिला आबकारी अधिकारी हरीष चन्द, प्रिंट व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
error: Content is protected !!