देहरादून। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री लच्छू गुप्ता ने मकर सक्रांति के अवसर पर स्कूली बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किये। साथ ही जरूरतमंद लोगों को लोगों को सर्दी को देखते हुए कंबल वितरित किए।
गिरीश गैरोला
इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कैंट विधायक हरबंस कपूर, भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री स्तर के दायित्वधारी नरेश बंसल, पूर्व महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, रेशम विभाग के चेयरमैन चैधरी अजीत सिंह, भेड़ एवं पशुपालन राज्य मंत्री रविंद्र कटारिया भी उपस्तिथ रहे।
इस अवसर पर हरबंस कपूर ने कहा कि इस बार भीषण सर्दी का प्रकोप राजधानीवासी झेल रहे है और इसकी सबसे ज्यादा मार पड़ी है गरीब तबके के लोगों पर। श्री कपूर ने कहा कि जरूरतमंद गरीब लोगों में कम्बल वितरित कर उनको कुछ हद तक इस सर्दी की मार से बचाया जा सकता है।
बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सराहनीय है और समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित भी किये जाने चाहिए, नरेश बंसल ने महानगर मंत्री लच्छू गुप्ता को इस कार्यक्रम की बधाई दी साथ ही आभार भी जताया। इस मौके पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयर पर्सन सचिन जैन, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की महानगर संयोजिका मधु जैन, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, नवीन ठाकुर भाजयुमो उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सीमा डोरा मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, विजेंद्र थपलियाल, विशाल गुप्ता, संदीप मुखर्जी, विजय थापा, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल चैहान, रितु मित्रा, विशंभर नाथ बजाज, कुलदीप विनायक, राजेश रावत, अमन गुप्ता, राजन गुप्ता, सुनीता आर्य, कविता चैहान, सुमन सिंह, आशीष शर्मा, सुमित पांडे, संतोष कोठियाल, राजीव उनियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
