सहसपुर में महिला के साथ गैंगरेप

Share Now

देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक मुस्लिम महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला के बताए हुलिये के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर रात डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने सहसपुर थाने पहुंचकर पीड़ित महिला से घटनाक्रम की जानकारी ली।

महिला का आरोप है कि वह देर शाम सेलाकुई और सहसपुर के बीच पुल के पास से गुजर रही थी। तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच दो अन्य युवक भी वहां आ गए, उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से बचते बचाते देर रात साढ़े नौ बजे वो सहसपुर थाने पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ देर बाद ही डीआइजी सहसपुर थाने पहंुच गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने काफी देर तक उसे रोके रखा। इसी वजह से वो थाने भी देर से पहंुची। महिला के स्वजन भी देर रात थाने पहुंच गए थे। डीआईजी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़िता के बताए हुलिये के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला का कहना है कि आरोपितो को वह नहीं जानती। पीड़िता की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!