सीएम पर अमर्यादित टिप्पणी हताशा और निराशा का परिणामः आशा नौटियाल

Share Now

देहरादून। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर कांग्रेस नेता हरक सिंह की टिप्पणी को अमर्यादित और हताशा तथा निराशा का परिणाम बताया है।
नौटियाल ने कांग्रेस नेता द्वारा सीएम धामी पर की गयी टिप्पणी को निकृष्ट मानसिकता की पराकाष्टा बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन मे एक दूसरे की मदद करना बुरा नही है और जन प्रतिनिधि एक दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते आये हैं। यही लोकतंत्र की खूबसूरती भी है। लेकिन जनता के आशीर्वाद से कुर्सी पर बैठे किसी भी प्रतिनिधि को यह नही सोचना चाहिए कि उसके द्वारा किया गया कार्य उपकार है।
उन्होंने कहा कि सरकार मे जब कोई किसी भी मंत्री या प्रभावशाली व्यक्ति तक पहुँचता है तो वह उस व्यक्ति के पास नही बल्कि मंत्री या मुख्यमंत्री तक पहुँचता है। मंत्री या मुख्यमंत्री दल के नही बल्कि प्रदेश के होते हैं, इसलिए किसी को भी पद का अहंकार नही होना चाहिए।
नौटियाल ने कहा कि लोकतंत्र मे आरोप और प्रत्यारोप पर अंतिम निष्कर्ष जनता का होता है और भाजपा को जनता भरपूर आशीर्वाद देती आयी है। कांग्रेस और उसके नेता लगातार मिल रही हार और अस्तित्व पर संकट के चलते अब अमर्यादित टिप्पणी पर उतर आये हैं और यह उनकी भाषा के रूप मे बाहर आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता भी प्रधानमंत्री मोदी से लेकर जनरल विपिन रावत और तक अमर्यादित टिप्पणी करते रहे हैं। विगत दिवस संघ के पथ संचलन कार्यक्रम मे भी कांग्रेस के शोसल मीडिया पेज पर महिलाओं की तुलना बंदरों से कर उन्हे अपमानित करने की कोशिश की गयी। कांग्रेस को महिला अपमान की कीमत चुकानी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य मे काग्रेस निरंकुश है और हताशा मे वह महिला अथवा सीएम से लेकर हर व्यक्ति को निशाने पर ले रही है। जब बराबरी न हो सके तो ईर्ष्या नही होनी चाहिए। कांग्रेस के ऐसे अलोकतांत्रिक आचरण पर जनता जरूर सबक सिखायेगी।

error: Content is protected !!