स्वच्छ भारत मिशन को अगले पायदान पर पहुचाने में स्वदेशी तकनीकी का उपयोग मील का पत्थर साबित हो सकता है। 100 से 2000 घरों तक कि बस्ती को इस तकनीकी से जोड़ा जा सकता है जिसमे इन्हें एसटीपी अर्थात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने की कोई आवश्यकता ही नही है और भूगर्भ जल के भी प्रदूषित होने को कोई संभावना नही है।
आंकित तिवारी।

24 सितंबर, 2019 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में में बिल्स एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की मान्यता में प्रधानमंत्री को पुरस्कृत किया जाएगा. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस उपरोक्त आयोजन की पूर्व की जा रही है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य घरेलू सीवर के विकेन्द्रीकरण उपचार के लिए नई नवीन तकनीकों को विकसित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालना है. इससे सैनिटेशन सम्बन्धी सतत विकास के लक्ष्यों (SDG) 2030 के लिए, विशेषकर शहरी बस्तियों के लिए महत्वपूर्ण योगदान संभव हो सकेगा.

एसआर एसोसिएट्स-काशीपुर द्वारा (ERHPT) EVER CLEAN RCC HOLLOW PILE TANKS –एवर क्लीन आर सी सी होलो पाइल टैंक
परिचय: जल, वायु और मृदा प्रदूषण के नियंत्रण के क्षेत्र में काम करने वाले प्रमुख पर्यावरण इंजीनियरों के एक समूह के रूप में खुद को पेश करना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। हमारे पास एनारोबिक डाइजेस्टर- एवर क्लीन आरसीसी होल पाइल टैंक (ईआरएचपीटी) और इसके संचालन और रखरखाव को डिजाइन करने का समृद्ध अनुभव है. यह घरों, कॉलोनियों, समूह आवास परिसरों और संस्थागत इमारतें के क्लस्टर के लिए घरेलू अपशिष्ट जल उपचार प्रणाली के लिए अत्यधिक अभिनव और आसानी से क्रियान्वित हो सकने वाला समाधान है। यह एक विकेन्द्रीकृत प्रणाली है. इसे सीवर लाइनों और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स-STP से जोड़ने की आवश्यकता नहीं है. इसको 100 से 2000 घरों की बस्तियों के लिए डिज़ाइन किया जा सकता है।
यह एक अद्वितीय, कम लागत वाला डिज़ाइन है जो , संन 1985 के बाद से अब तक के समय में खरा साबित हुआ है. यह पूरी तरह से विश्वसनीय है और प्रदूषण से मुक्त है। इससे मानव आवासों में स्वच्छता में सुधार होता है, विशेषकर घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में. केंद्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के निर्धारित मानदंडों के अनुरूप इसका निकासी जल साफ़ होता है. गैसीय सामग्री को नाइट्रोजन में परिवर्तित किया जाता है. इसलिए यह कार्बन फुटप्रिंट को कम करता है और जलवायु संकट को नियंत्रित करने में योगदान देता है। निकासी जल का उपयोग घरेलू उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है . और इसलिए यह घरेलू जल की आपूर्ति के लिए भूजल संसाधनों पर दबाव की आवश्यकता को कम करता है।
यहां यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि ट्विन पिट लैट्रिन और सेप्टिक टैंकों जैसे ऑनसाइट सैनिटेशन सिस्टम के साथ अपशिष्ट मल ( faecal sludge)) की मैन्युअल सफाई अनिवार्य रूप से आवश्यक है। इसके अलावा इन प्रणालियों से दूषित पानी का निकास होता है जो भूमिगत जल और सतही जल स्रोतों और नदियों को प्रदूषित करता है. यह स्थिति आधुनिक समय में सबको अस्वीकार्य है। सीवरेज सिस्टम और एसटीपी जैसी ऑफ-साइट स्वच्छता प्रणालियों के मामले में, हम अभी भी, दूषित स्लज (sludge) के अंतिम निपटान की समस्या से जूझ रहे हैं। सीवर सफाई कर्मचारियों की मौतों की बार-बार खबरें आज भी सुनने को मिल रही हैं. भारत के माननीय उच्चतम न्यायालय ने सभी रूपों में मैनुअल मैला ढोने की प्रथा पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है।
घरेलू सीवर उपचार के क्षेत्र में उपलब्ध प्रौद्योगिकियों की उपरोक्त सीमाओं को ध्यान में रखते हुए, नई तकनीकों की वैश्विक मांग है. ये नई तकनीक विकेंद्रीकृत होनी चाहिए और निकास का जल पर्याप्त मात्र में शुद्ध होना चाहिए जिसको फिर से प्रयोग किया जा सके. ईआरएचपीटी उपरोक्त दिशा में एसआर एसोसिएट्स का एक विनम्र योगदान है। हमें लगता है कि अगर एसबीएम और क्लीन गंगा मिशन इस पूरी तरह से स्वदेशी, नवीन और उपयुक्त तकनीक का संज्ञान लेते हैं , तो इसे इसको व्यापक स्तर पर प्रयोग किया जा सकता है. साथ ही इसको और राष्ट्रीय और वैश्विक मान्यता मिल सकती है।
