सड़क हादसे में तीन की मौत

Share Now

कोटद्वार

दुगड्डा के पास मैक्स दुर्घटना का मामला

नोएडा से वेदीखाल जा रही थी मैक्स

भदालीखाल के पास अनियंत्रित होकर गिरी 200 मीटर खाई में

मृतकों में 2 पुरूष और 1 महिला है शामिल

सभी मृतक पोखड़ा ब्लॉक के है निवासी

उत्तराखंड कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर यह मैक्स दुर्घटनाग्रस्त

 भगवान सिंह. पाैडी गढवाल

दिल्ली से बैजरो जा रही एक मैक्स गाड़ी संख्या यूके 12TA 0962 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल हो गए। शेष सभी यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं।

यह घटना सोमवार  सुबह 5:30 बजे की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दली‌प सिंह कुवंर‌ ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया था ,  इस दुर्घटना में विनोद सिंह रावत पुत्र रतन सिंह रावत थलीसैंण, बैजरो निवासी, महेश्वरी देवी पत्नी आनंद सिंह सहित ग्राम प्रधान अरविंद सिंह रावत पुत्र श्री मान सिंह रावत की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि सूरज गुसाईं पुत्र राजेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। सूरज गुसाईं बीरोंखाल रिख्वाड़ के रहने वाले हैं।

गाड़ी में नरेश सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत ग्राम चौर खंडा बैजरो तथा यशवंत सिंह रावत, आनंद सिंह रावत और दिनेश सिंह रावत भी सवार थे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

error: Content is protected !!