युवाओं के साथ प्रदर्शन में शामिल पूर्व विधायक समेत 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Share Now

देहरादून। बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव के मामले में जेल गए अपने नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन जारी है। अभिषेक टावर के पास प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ कांग्रेस के नेता भी धरने पर बैठ गए।
इस दौरान मामला बढ़ने पर प्रदर्शन कर रहे पूर्व कांग्रेसी विधायक गणेश गोदियाल समेत 100 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया है। वहीं, जिला न्यायालय के बाहर बैठे युवाओं के साथ उनके परिजन भी आए। प्रशासन समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन युवा मानने को तैयार नहीं है।

error: Content is protected !!