मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार, एक बदमाश फरार

Share Now

*पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड मामला थाना सेक्टर 24 नोएड़ा *

मुठभेड़ के दौरान 1 बदमाश को लगी गोली गोली लगने से बदमाश हुआ घायल/गिरफ्तार,
पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक मोटर साइकिल व अवैध शस्त्र किया बरामद।

हरीश असवाल नोएडा

थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस की सेक्टर 31/25 चौराहे से सेक्टर 23 की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर बदमाशों से हुई मुठभेड़ में शिवम नाम उम्र करीब 22 वर्ष थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया की एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है, फरार अभियुक्त की तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है।
घायल बदमाश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट तथा 1 तमंचा 315 बोर एक नाल में फसा खोखा व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुई है ।अभियुक्त 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश है ।अभियुक्त पर लूट चोरी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे हैं

error: Content is protected !!