सड़क दुर्घटना में 108 सेवा के चालक की मौत, देवप्रयाग पौड़ी मोटर मार्ग पर पयाल गांव के पास हुआ हादसा
देवप्रयाग= पौड़ी मोटर मार्ग पर पयाल गांव के पास 108 ambulence अचानक अनियंत्रित हो खाई में जा गिरी । हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार दूसरे युवक को मामूली चोट आई।
108 वाहन संख्या UK07GA2550, देहरादून से फिटनेस कराकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी वापस लौट रही थी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र जमन सिंह निवासी कोल ,बंगेरली, थलीसैंण जिला पौड़ी के रूप में हुई है। जबकि दूसरा युवक वीरेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह को हल्की चोट आई।
घटना की सूचना पर थाना देवप्रयाग पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित किया।
