प्रदेश में कोविड के 109 नए मरीज सामने आए

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में कोविड मौतों का सिलसिला जारी है। चिंता की बात है कि रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में एक और कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज की मौत के साथ ही इस साल इस बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या 309 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को प्रदेश में कोविड के 109 मरीज सामने आए हैं। अब प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 12.07 प्रतिशत तक पहुच गई है।

error: Content is protected !!