कोविड से रोडवेज के 15 कर्मचारियों की मौत – पिछले 4 महीने से तनख्वाह नहीं

Share Now

रोडवेज बसों का संचालन हो बंद

हल्द्वानी\

कोविड के चलते उत्तराखंड परिवहन विभाग इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है। कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से तनख्वाह नहीं दी गई है, कोविड से रोडवेज के 15 कर्मचारियों की मौत हो गयी है, जिनके लिये सरकार से किसी भी तरह के मुआवजे की अब तक घोषणा नही की गई है, जबकि दूसरे अन्य राज्यों में कोविड के दौरान कर्मचारियों का 50 लाख का बीमा करवाया गया है, कर्मचारी नेता कमल पपनै का कहना है कि  उत्तराखंड रोडवेज की बसें उत्तराखंड की सीमा तक ही जा रही हैं, जिसके चलते रोडवेज की गाड़ियों के तेल का पैसा भी नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि जब तक कोविड के मामले कम नहीं होते तब तक रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।

कमल पपनै, कर्मचारी नेता

error: Content is protected !!