प्रदेश में 156 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केस फिर बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में नौ जिलों में 156 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 120 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1006 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 977 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1919 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 156 मामलों में सर्वाधिक 71 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 10, नैनीताल में 30, अल्मोड़ा में सात, चमोली में एक, पौड़ी में 13, पिथौरागढ़ में पांच, ऊधमसिंह नगर में 16 और उत्तरकाशी में तीन संक्रमित मरीज सामने आए हैं। बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। साथ ही दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.12 प्रतिशत और संक्रमण दर 7.52 प्रतिशत दर्ज की गई।

error: Content is protected !!