प्रदेश में 194 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, एक की मौत

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 194 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा आज 237 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 24104 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 29, बागेश्वर में तीन, चमोली में दो, चंपावत में चार, देहरादून में 73, हरिद्वार में 13, नैनीताल में 28, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में 14, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में आठ, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में 10 मामले सामने आए हैं। 
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 39 हजार 933 हो गई है। इनमें से तीन लाख 24 हजार 766 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2245 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7095 लोगों की जान जा चुकी है।

error: Content is protected !!