भूतबंगला गोलीकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम को 2500 का ईनाम।

Share Now

रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने भूतबंगला में हुए गोलीकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले का एसपी सिटी ने खुलासा किया, वही एसएसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2500 का इनाम देने की घोषणा की।

बीते 2 दिन पूर्व रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भूतबंगला में मामूली कहासुनी और झगड़े के बाद पवन नाम के युवक ने कमल को तमंचे से सटाकर गोली मार दी थी जिसके बाद कमल की हालत नाजुक होने के चलते उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया था,  जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है वहीं इस पूरे मामले में रुद्रपुर एसपी सिटी ममता वोहरा ने कई टीमों का गठन किया था जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली और घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हालांकि दो नामजद अन्य आरोपियों की इस पूरे घटनाक्रम में संलिप्ता को लेकर पुलिस जांच कर रही है,

वही पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी पवन पुत्र तोताराम और सत्यम पुत्र भजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका खुलासा एसपी सिटी ममता वोहरा ने रुद्रपुर कोतवाली में किया,

वहीं इस पूरे घटनाक्रम का जल्द खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

इस खुलासे दौरान एसपी क्राइम मिथिलेश कुमार सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार, रुद्रपुर कोतवाल विजेंद्र साह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!