20 दिसंबर – त्रिवेन्द्र का जन्म दिन – हवन पूजन ,फल वितरण, कंबल वितरण और रक्त दान का आयोजन

Share Now

आगामी 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन को भाजपा संगठन सेवा दिवस के रूप में मनाने का काम करेगी |
भाजपा संगठन ने इसके लिए रूपरेखा भी तैयार कर ली है भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की माने तो इस बार मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर महानगर कार्यालय में जहां एक और हवन पूजन का कार्यक्रम रखा जाएगा वही विभिन्न स्थानों पर फल वितरण कंबल वितरण ब्लड डोनेशन का आयोजन किया जाएगा | साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र में जाकर विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत भी करेंगे , चाहे वह जनता मिलन हो विकास कार्यों की समीक्षा हो या फिर गरीब तबके के लोगों की सहायता |

-विनय गोयल प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

error: Content is protected !!