प्रदेश में 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

Share Now

देहरादून। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। शुक्रवार को 13 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को देहरादून में आठ, अल्मोड़ा, बागेश्वर व हरिद्वार में एक-एक, नैनीताल में चार, पिथौरागढ़ में दो और ऊधमसिंह नगर जिले में तीन मामले सामने आए हैं। वहीं, अब प्रदेश में कोविड के 155 एक्टिव केस हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या 63 देहरादून की है।
दुबई से भारत आए चार स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के पसीने छुटा दिए हैं। कोरोना के ओमिक्रोन स्वरूप के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र के दिशानिर्देशों के तहत इन्हें स्थानीय स्तर पर भी कोरोना जांच करानी थी लेकिन इन्होंने जांच नहीं कराई। फिलहाल अब तक इनका सुराग नहीं लगा है। दस दिसंबर को रानीखेत में दुबई से चार और इंग्लैंड से चार लोग लौटे थे। इंग्लैंड से पहुंचे चारों लोगों की दोबारा जांच की गई। ये सभी निगेटिव पाए गए हैं। वहीं, दुबई से लौटे लोगों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मदद मांगी है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग राजपुर निवासी हैं। इन्हें दोबारा जांच के लिए राजकीय अस्पताल में संपर्क करना चाहिए था, लेकिन इन्होंने संपर्क नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!