मास्क न पहनने पर 204 लोगों के चालान किये गये

Share Now

देहरादून। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 204 व्यक्तियों के चालान किये गये। वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 299 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 109 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 2636 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 32493 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

error: Content is protected !!