राजभवन में 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले, दो दिन के लिए बंद रहेगा राजभवन

Share Now

देहरादून। राजभवन में 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एहतियातन राजभवन को दो दिन के लिए बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार, राजभवन में एक कर्मचारी संक्रमित मिला था। मंगलवार को 198 कर्मचारियों की जांच कराई गई, जिसमें 32 अन्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। अब कुल 33 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। इधर, इतनी बड़ी संख्या में कार्मिकों के संक्रमित मिलने के बाद राजभवन 13 और 14 जनवरी के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान राजभवन में वृहद स्तर पर सेनेटाइजेशन किया जाएगा। राजभवन के डॉ. एके सिंह ने कर्मचारियों के संक्रमित मिलने की पुष्टि की।

error: Content is protected !!