मेरे जन्म दिन पर पोस्टर न टाँगे – रक्त दान करे और पौधा रोपण करे – अरविन्द पांडे, कैबनेट मंत्री

Share Now

विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री, उत्तराखंड सरकार अरविन्द पाण्डेय ने सभी समर्थकों से अपील कर कहा कि ” आगामी 20 मई 2021 मेरे जन्म दिवस पर कोई भी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग न लगाएं जाएँ और न कार्यक्रम किये जाएं।

साथ ही मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने सभी से निवेदन किया कि इस संकटकाल में सामुदायिक और सेवा भावना के अनुरूप ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से रक्तदान करें। साथ ही वर्तमान परिदृश्य में ऑक्सीजन की महत्ता और पर्यावरण सुरक्षा एवं संवर्द्धन को देखते हुए वृक्षारोपण करें।
इसी क्रम में माननीय मं
त्री जी के कहा कि इस दौरान कोरोना गाइडलाइन्स का पूर्ण पालन करें। सामाजिक दूरी बनाकर रखें, हमेशा मास्क का प्रयोग करें। आइए, हम सभी मिलकर कोरोना महामारी को हराने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!