दिवाली पर पकड़े गए 9 चोर – विभाग की छापेमारी

Share Now

दिवाली पर बिजली चोरी करते 9 पकड़े, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर

उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में दीपावली के दौरान होने वाली बिजली चोरी के खिलाफ विभाग द्वारा अभियान चलाया हुआ है। विधुत विभाग द्वारा रूद्रपुर के भूत बंगला ओर रम्पुरा क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। दोनों स्थानों पर 9 लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। जिसके बाद विभाग द्वारा 9 लोगो के खिलाफ कोतवाली रूद्रपुर में भारतीय विधुत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि रम्पुरा ओर भूतबंगला क्षेत्र में बिजली चोरी की जा रही है। जिस पर टीम द्वारा मौके पर पहुच कर छापेमारी की तो मीटर से पहले कट लगा कर बिजली चोरी की जा रही थी। जिसपर विभाग द्वारा 9 लोगो के कनेक्शनों को काटने के साथ ही उप खण्ड अधिकारी रूद्रपुर की तहरीर पर धारा 135 भारतीय विधुत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोतवाल नित्यानन्द पंत ने बताया कि एसडीओ अंशुल मदन की तहरीर पर 9 लोगो के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए जाच शुरू कर दी गयी है।

नित्यानन्द पंत, कोतवाल, रुद्रपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!