-किच्छा में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में नगर पालिका मेन गेट पर समस्त आउटसोर्स कर्मचारी अपनी विभिन्न माँगो को लेकर काम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गये| माँगो में मुख्य रूप से मृतक आश्रित को नियुक्ति दिया जाना, पर्यावरण मित्रों को शासनादेश के अनुपालन में 500₹ प्रति माह का मानदेय तथा पिछले तीन-चार वर्षों का एरियर दिया जाना,ठेका प्रथा समाप्त कर पूर्व की भांति कर्मचारियों को पालिका स्तर से वेतन दिया जाना और आउटसोर्स कर्मचारियों को व डोर टू डोर कर्मचारियों को कार्य अनुरूप एक समान वेतन दिया जाना,पीएफ घोटाले में लिप्त ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर कर्मचारियों बकाया भुगतान कराया जाये जैसी आदि माँगो को लेकर हड़ताल पर है।
उपशाखा अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया पूर्व में 18 दिसम्बर 2020 को विभिन्न मांगों को लेकर हुई हड़ताल को पालिका द्वारा आश्वासन देकर व लिखित समझौता कर 19 दिसम्बर को समाप्त कराया गया था तथा उसके एक माह के भीतर समस्त समस्याओं का निस्तारण करने हेतु कहा गया था किंतु पालिका द्वारा दो माह से अधिक का समय बीतने पर भी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लंबित रखा गया है जिससे विवश होकर आज से फिर अनिश्चित कालीन हड़ताल का विगुल फूक दिया है।
उपशाखा अध्यक्ष —विनोद कुमार
